Tuesday, 09 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

सूअरों के सैंपलों में अफ्रीकन स्वाईन फ़ीवर की पुष्टि, पंजाब ’कंट्रोल्ड क्षेत्र’ घोषित

Read in:Hindi

पटियाला, फेस2न्यूज:
पंजाब के पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आई.सी.ए.आर- राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भोपाल द्वारा ज़िला पटियाला से भेजे गए सूअरों के सैंपलें में अफ्रीकन स्वाईन फ़ीवर (ए.एस.एफ.) की पुष्टि के बाद ’’जानवरों में छूत की बीमारियों की रोकथाम और कंट्रोल एक्ट, 2009’’ के अध्याय-3 की धारा-6 के अधीन पूरे पंजाब को ‘‘कंट्रोल्ड क्षेत्र’’ घोषित किया गया है ताकि सूचीबद्ध बीमारी अफ्रीकन स्वाईन फ़ीवर की रोकथाम, कंट्रोल और ख़ात्मा यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी पशु पालन विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।
कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने बताया कि इसी एक्ट के अध्याय-3 की धारा 20 के अधीन ज़िला पटियाला के ‘‘गाँव बिलासपुर’’ और ‘‘सनौरी अड्डा पटियाला’’ के क्षेत्रों को इस बीमारी के ‘‘केंद्र’’ के तौर पर नोटीफ़ाई किया गया है।
पशु पालन मंत्री ने बताया कि भारत सरकार के मछली पालन, पशु पालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा ‘‘अफ्रीकन स्वाईन फ़ीवर के कंट्रोल और ख़ात्मे के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (जून 2020)’’ के अध्याय 7 और 8 की पालना करते हुए इन क्षेत्रों को ‘‘इनफ़ैकटिड ज़ोन’’ (बीमारी के केंद्र के आसपास 0-1 किलोमीटर क्षेत्र) और ‘‘सर्वीलैंस ज़ोन’’ (बीमारी के केंद्र के आसपास 1-10 किलोमीटर क्षेत्र) घोषित किया गया है।
मंत्री ने नोटिफिकेशन का हवाला देते हुये कहा कि कोई भी ज़िन्दा/मृत सूअर (जंगली सूअरों समेत), नॉन-प्रोसैसड सूअर का मीट, सूअर पालन फार्म/ बैकयार्ड सूअर पालन से कोई भी फीड या सामग्री/सामान इनफ़ैकटिड ज़ोन से बाहर ना ले जाया जायेगा, ना ही ज़ोन में लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सूचीबद्ध बीमारी के साथ संक्रमित किसी भी सूअर या सूअर उत्पाद को मार्केट में नहीं लायेगा और ना ही लाने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूअर या इससे सम्बन्धित सामान की अंतर-राज्यीय यातायात पर सख़्ती से पाबंदी लगाई गई है।