Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

स्कूल ऑफ ऐमिनेंस के लोगो के लिए 10 नवंबर तक भेज सकते हैं डिज़ाइन: बैंस

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार द्वारा राज्य में पहले पड़ाव के अधीन स्थापित किए जा रहे ‘स्कूल ऑफ ऐमिनेंस’ के लोगो के लिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी 10 नवंबर तक अपने डिज़ाइन भेज सकते हैं। यह जानकारी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा दी गई।
उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों के प्रमुखों को पत्र के द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि 11वीं और 12वीं कक्षा में फ़ाईन आर्टस, ड्रॉइंग और पेंटिंग का विषय पढऩे वाले बच्चे प्रभावशाली और अर्थपूर्ण लोगो का डिज़ाइन तैयार करके जि़ला दफ़्तर के द्वारा 10 नवंबर तक मुख्य कार्यालय में भेजें। इसलिए पाँच मुख्य बिंदु भी जारी किए गए हैं, जिसमें स्कूलों में बढिय़ा बुनियादी सुविधाएं, डिजिटल शिक्षा के लिए मल्टीमीडिया और अन्य ई-स्रोतों का प्रयोग, बढिय़ा सुसज्जित पुस्तकालय और प्रयोगशालाएं, खेल सुविधाएं और सह-अकादमिक क्रियाओं के लिए सुविधाओं का जि़क्र या प्रस्तुति हो।
स. बैंस ने कहा कि राज्य स्तर पर पहले तीन स्थान पर रहने वाले स्कूल ऑफ ऐमिनेंस के डिज़ाइनों को नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। पहला पुरस्कार 5100 रुपए, दूसरा पुरस्कार 3100 रुपए और तीसरा पुरस्कार 2100 रुपए निर्धारित किया गया है। इस संबंधी विभाग द्वारा गठित राज्य स्तरीय ज्यूरी अंतिम फ़ैसला लेगी।