Saturday, 25 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब

स्कूल ड्यूटी के बिना अन्य विभागों में काम करने वाले अध्यापकों सम्बन्धी जानकारी माँगी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पिछले लम्बे समय से स्कूलों में पढ़ाने के बजाय विभिन्न कार्यालयों में ड्यूटी या डैप्यूटेशन पर काम करने वाले अध्यापकों को वापस स्कूलों में लाने के लिए प्रयास आरंभ कर दिए हैं।
बैंस ने इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि उनको फील्ड से यह रिपोर्टें मिली हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारी स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाने के बजाय विभिन्न कार्यालयों में बैठे हैं, जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस सम्बन्धी जि़ला शिक्षा कार्यालयों से मुकम्मल डेटा माँग लिया गया है, जिसमें स्कूल से बाहर गए कर्मचारी का नाम और पद, स्कूल से बाहर कितने समय से ड्यूटी कर रहा है और किसके आदेशों से यह नियुक्ति की गई थी, आदि सबकी जानकारी एकत्र कर इनको तुरंत प्रभाव से स्कूल में उपस्थित करवाया जाएगा। शिक्षा मंत्री बैंस ने यह भी बताया कि यदि इस सम्बन्धी किसी स्कूल प्रमुख या जि़ला अधिकारी ने किसी कर्मचारी का डेटा छिपाने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध भी सख़्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैंस ने पंजाब के शिक्षा के मानक को ऊँचा उठाने और देश में सबसे अच्छी स्कूल शिक्षा प्रणाली को विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता को फिर दोहराते हुए कहा कि वह विभाग में सुधार लाने और शिक्षा का मानक ऊँचा उठाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, जिसके आने वाले समय में बढिय़ा नतीजे भी सामने आएंगे।