Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम
हरियाणा

स्वास्थ्य मंत्री विज के आदेशानुसार औचक निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे

Read in:Hindi

चण्डीगढ, फेस2न्यूज:
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने जिला पंचकूला में स्थित विभिन्न मिठाई की दुकानों, दूध की डेयरियों व किरयाना की दुकानों का औचक निरीक्षण किया और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर खाद्य प्रयोगशाला करनाल विश्लेषण के लिए भेजे गए।
जानकारी देते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं नियम 2011 के तहत सभी खाद्य पदार्थ निर्माताओं व विक्रेताओं व खाद्य पदार्थ संचालको को एफएसएसएआई द्वारा अधिकृत ट्रेनिंग पार्टनर से फोस्टेक का प्रशिक्षण लेना व एफएसएसएआई के तहत अपना कारोबार पंजीकृत कराना होगा। उन्होंने बताया कि होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को हाईजिन रेटिंग सर्टिफिकेट के लिये आवेदन करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि एफएसएसएआई द्वारा अधिकृत ट्रेनिंग पार्टनर डिजीटल स्किल सर्टिफिकेशन संस्था द्वारा पंचकूला जिला के खाद्य कारोबारियों को ऑनलाईन ट्रेनिंग प्रदान की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए डिजीटल स्किल सर्टिफिकेशन संस्था के संस्थापक से उनके मोबाइल नंबर 92162-83238 पर संपर्क किया जा सकता है।
पंचकूला इन स्थानों से खाद्य पदार्थों के लिए सेंपल:
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान गोयल ब्रोस होस्पियलिटी (बरग्रिल) डीएसएस-310 सेक्टर-9 से कोल्ड काफी व अमूल ताजा दूध के सेंपल लिए गए। इसी प्रकार, वॉक मेन, डीएसएस-312 सेक्टर-9 से पनीर, होट मिलियनस रेस्टोरेंट, डीएसएस-310 सेक्टर-9 से वेरका शक्ति दूध के सैंपल लिए गए। इसके अलावा, फेब कैफ़े, एससीओ-305, द्वितीय मंजिल सेक्टर-9 से टमैटो कैचअप व अमूल ताजा दूध के नमूने लेकर विश्लेषण के लिए भेजे गए हैं।

0 Comments