Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब

हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी तहसील में कामकाज रहा ठप

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
हाल ही में विजिलेंस द्वारा पंजाब में कार्यरत आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे पंजाब में आईएएस और पीसीएस अधिकारी सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल पर चले गए। उनके समर्थन में डेराबस्सी तहसील के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार भी सामूहिक छुट्टी पर चले गए हैं। जिससे एसडीएम व तहसील कार्यालय में सरकारी कामकाज ठप हो गया है। क्योंकि डेराबस्सी तहसील में कई रजिस्ट्रियों, रेहननामे, तबदिलनामे, निवास प्रमाण पत्र और कई अन्य कार्य जो राजस्व विभाग से संबंधित तहसील में किए जाते हैं, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश के कारण नहीं हो सके। गौरतलब है कि काम के सिलसिले में जो लोग तहसील आए थे उन्हें बिना काम करवाए ही अपने घर वापस जाना पड़ा। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद पीसीएस अधिकारी, तहसीलदार, सभी कर्मचारी 13 जनवरी तक सामूहिक छुट्टी पर चले गए हैं। राजस्व विभाग के अधिकारियों के पांच दिन के अवकाश पर जाने से डेराबस्सी तहसील में काम ठप पड़ा है और तहसील में काम करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
लोग हो रहे परेशान:
तहसील में रोजमर्रा का काम कर रहे लोगों से बातचीत की गई तो लोगों ने पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिससे पंजाब के लोगों को बदलाव लाने की कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और सरकारी दफ्तरों में हड़ताल के कारण लोगों को काम करने में दिक्कत हो रही है। जिससे लोगों की पुकार सुनने वाला कोई नहीं है। पिछले कई सालों से सरकारी कर्मचारी किसी न किसी वजह से हड़ताल पर जा रहे हैं। इसका खामियाजा पंजाब की जनता को भुगतना पड़ेगा।