Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत
पंजाब Trending

हड्डियों के स्वास्थ्य को रखने के लिए व्यायाम और संतुलित आहार जरूरी: डॉ अरोड़ा

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
ठंड का अधिक तापमान उन लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है जो जोड़ों के दर्द या हड्डियों के दर्द से पीड़ित हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके कई कारक हैं। आर्थोपेडिक्स और स्पोर्ट्स मेडिसिन कंसल्टेंट डॉ मानित अरोड़ा ने एक एडवाइजरी के माध्यम से सर्दियों के दौरान हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए निवारक उपायों के बारे में बताया।
डॉ अरोड़ा कहा कि तापमान गिरने पर ठंड के मौसम में संवेदनशीलता बढ़ जाती है। सर्दियों के मौसम में पेन रिसेप्टर्स अधिक संवेदनशील हो जाते हैं और ठंड के तापमान के लंबे समय तक संपर्क में रहने से हड्डियों की ताकत प्रभावित होती है और जोड़ों में दर्द होता है। इसलिए अच्छे ऊनी कपड़े पहनने चाहिए और चोट के जोखिम से हमें बचना चाहिए।
डॉ अरोड़ा ने हड्डियों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए टिप्स देते हुए कहा कि रोजाना व्यायाम करें। सूरज से मिलने वाला विटामिन डी न केवल हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि हिलने-डुलने और व्यायाम करने से हड्डियों को मजबूत बनने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि सर्दियों के महीनों में पानी की खपत कम हो जाती है और इसलिए हड्डियों की मजबूती के लिए कम पानी उपलब्ध होता है। चाय और कॉफी डिहाइड्रेटिंग फोर्स के रूप में कार्य करते हैं। सुनिश्चित करें कि शरीर में पानी की मात्रा अच्छी बनी रहे।
उन्होंने कहा कि हमें अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान करने के लिए बी12 के साथ कैल्शियम और विटामिन सी, डी और ई से भरपूर संतुलित आहार का सेवन सुनिश्चित करें। एक मल्टी-विटामिन भी एक अच्छा विकल्प है।

0 Comments