Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

हरियाणा में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरणों की राष्ट्रीय कार्यशाला का उदघाटन

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण द्वारा 5 फरवरी को हरियाणा निवास में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरणों की एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि कार्यशाला का उदघाटन करेंगे। इस अवसर पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के परिणामस्वरूप विभिन्न राज्यों में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण स्थापित किए गए हैं। ये प्राधिकरण न केवल नागरिकों को एक स्वायत्त शिकायत निवारण तंत्र तक पहुंचने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि पुलिस सुधारों में मूल्यवान इनपुट भी प्रदान करते हैं।
उन्होंने बताया कि पहली बार आयोजित की जा रही इस कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाए जा रहे विचारों और प्रथाओं को साझा करके सभी पुलिस शिकायत प्राधिकरणों के लिए एक सीखने का अनुभव प्रदान करना है। इससे निश्चित रूप से देश भर में पुलिस शिकायत प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली को मजबूत करने और सुधारने में मदद मिलेगी।