Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज 
पंजाब Trending

हर्बल प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्री में आग के बाद धमाका

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
मुबारकपुर रोड स्थित फोकल प्वाइंट के प्लॉट नंबर बी-9 स्थित चेरिसो लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड नाम की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री के बॉयलर में धमाका हो गया। इसी बीच मौके पर खड़े फैक्ट्री के जीएम और सहायक जीएम घायल हो गए, जबकि वहां मौजूद अन्य कर्मचारी बाल-बाल बच गए। घायलों की पहचान जीएम वेद प्रकाश शर्मा व सहायक जीएम नितिन कुमार सक्सेना के रूप में हुई है।
मौके पर मिली जानकारी अनुसार उक्त फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इस दौरान कंपनी के जीएम, सहायक जीएम व अन्य लोग पास में खड़े होकर वेल्डिंग का काम करवा रहे थे। इसी बीच बॉयलर सेक्शन में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई और बॉयलर का ड्रायर फट गया। इस दौरान पास खड़े दो लोग घायल हो गए, जबकि अन्य बाल-बाल बच गए। करीब पांच लोग मौके पर खड़े थे। इसके अलावा फैक्ट्री में करीब 100 मजदूर काम कर रहे थे।
सहायक दमकल अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि उक्त फैक्ट्री में आग लगी थी। उन्हें सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत फैक्ट्री पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचने से पहले ही फैक्ट्री प्रबंधन ने आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि कुछ आग बाकी थी जिस पर उन्होंने काबू पा लिया। आग में केवल बॉयलर सेक्शन को नुकसान पहुंचा है, जबकि फैक्ट्री में काफी मात्रा में कच्चा और तैयार माल रखा हुआ था, जो बाल-बाल बच गया।
हादसे के बाद एएसपी. डॉ दर्पण आहलूवालिया ने दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डॉ आहलूवालिया ने बताया कि मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।

0 Comments