Monday, 06 July 2026
Breaking News
श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग
पंजाब Trending

हाईवे पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, 7 घंटे लगा जाम

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
अंबाला—चंडीगढ़ हाईवे पर डेराबस्सी में सुखमनी कॉलेज गेट के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक हाईवे के डिवाइडर पर पलट गया। ट्रक और उसमें लदे लोहे के भारी- भरकम स्क्रैप के कारण हाईवे की दोनों तरफ ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया। कई किलोमीटर तक जाम जैसी स्थिति बन गई। हाईवे का ट्रैफिक दोनों सर्विस लेन पर घंटों चलाना पड़ा। हादसे में ट्रक चालक जख्मी हो गया, जबकि उसके बेटे को मामूली चोट आई है। गनीमत रही कि हाईवे के पार कोई तेज रफ्तार वाहन ट्रक की चपेट में नहीं आया अन्यथा हादसा गंभीर हो सकता था। हादसे के 7 घंटे बाद भी बिखरे स्क्रैप और ट्रक को हाईवे से हटाया नहीं जा सका। इस दौरान राहगीरों को जाम का शिकार होकर काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। दिल्ली से लोहे का भारी- भरकम स्क्रैप लेकर ट्रक नालागढ़ की ओर जा रहा था।
ट्रक चालक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया:
किसी तरह से चंडीगढ़ से आते ट्रैफिक के लिए डबल लेन की बजाय सिंगल लेन पर आवाजाही चालू की गई, जबकि आधे ट्रक समेत उसका स्क्रैप बिखरा होने के कारण अंबाला की ओर से आने वाले ट्रैफिक के लिए हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। करीब 4 घंटे तक डबल लेन हाईवे अंबाला के ट्रैफिक के लिए पूरी तरह बंद रहे। बाद में स्क्रैप हटाकर सिंगल लेन ही चालू की जा स्की। ट्रक चालक 50 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र बनी सिंह को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजेंद्र के अनुसार उसके आगे जा रही एक कार ने अचानक ब्रेक लगाए। कार को बचाने के प्रयास में उसका ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और यह हादसा हो गया।   (MOREPIC1)
नेशनल हाईवेज की टीम द्वारा हाइड्रा बुलाकर ट्रक को थोड़ा सरकाने के बाद स्क्रैप को एक अन्य ट्रक में लोड कराया गया। करीब 7 घंटे तक ट्रैफिक सर्विस लेन और मेन हाईवे पर सिंगल लेन ही गुजरने को मजबूर हुआ। शाम 5:00 बजे तक स्क्रैप इकट्ठा कर दूसरे ट्रक में लोड कर दिया गया था परंतु बीच डिवाइडर पड़े ट्रक को अभी भी हटाया नहीं जा सका था । डेराबस्सी पुलिस ने चालक के बयान लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
सर्विस रोड पर भी लोग हुए परेशान
डेराबस्सी फ्लाईओवर से पहले अंबाला की ओर हाईवे के दोनों तरफ करीब पौना किमी लंबी सर्विस सड़कें हैं। इन सड़कों के इर्दगिर्द दर्जनभर बैंक, होटल, शोरुम समेत व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं जिनके यहां सैकड़ों लोगों का रोजाना आना जाना है। ये लोग पार्किंग स्पेस कम होने के कारण सर्विस रोड पर ही अपनी गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर हैं परंतु सोमवार को हादसे के बाद इन लोगों को गाड़ियां तक खड़ी करने की जगह नहीं मिली क्योंकि इन सर्विस सड़कों पर दोनों तरफ लगभग 5 बजे तक हाइवे का ट्रैफिक दौड़ता रहा। सर्विस रोड पर इस वजह से लोग चाहकर भी अपनी गाड़ी पार्क नहीं कर सके और उन्हें पार्किंग के लिए दूर दराज ठिकाने तलाश करने पड़े जिससे उन्हें भी काफी परेशानी आई। सुबह दस बजे जब दस टायरी ट्रक पलटा तो हाइवे पर ट्रैफिक पूरे उफान पर होती है। हालांकि ट्रक पलटते हुए डिवाइडर पर पार तक जा पहुंचा था परंतु एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि दूसरी तरफ हाइवे पर अंबाला के लिए जा रहा कोई वाहन मौजूद नहीं था वरना ट्रक की चपेट में आने से न केवल हादसे का इम्पैक्ट कहीं ज्यादा रहता बल्कि यह कहीं ज्यादा भयावह भी होता।