Saturday, 29 August 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार
पंजाब

हाईवे पर स्लिप रोड बनाने को लेकर दुकानदारों नें पैमाइश करवाने के लिए एसडीएम से की मांग

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
शिमला हाइवे पर पड़ती बलटाना लाइट प्वाइंट पर ओवर पास बनाने का काम चल रहा है, जिसके लिए ड्रेन तोड़कर पहले स्लिप रोड तैयार की जा रही है ताकि निर्माण के दौरान ट्रेफिक अपनी गति से चलता रहे। लेकिन समस्या यह है कि शिमला हाईवे पर सुखना चौ पर बने फ्लाइओवर के नजदीक स्थित सोही मैरिज पैलिस से लेकर बलटाना लाइट प्वाइंट तक सड़क बहुत ज्यादा संकरी है। जिसके चलते यहां स्लिप रोड बनाना बहुत मुश्किल है। लेकिन ओवरपास के निर्माण के लिए स्लिप रोड बनाना अनिवार्य है। जिसको लेकर जब एनएचआईए विभाग के कर्मचारियों ने सड़क पर बनी ड्रेन के बाद स्लिप रोड की पेमाइश शुरू की तो दुकानदारों ने एतराज करना शुरू कर दिया। क्योंकि यदि यहां स्लिप रोड बनाई जाती है तो दुकान के आगे की सारी पार्किंग खत्म हो जाएगी। जिसके चलते दुकानदारों नें एसडीएम डेराबस्सी से लिखित पत्र देकर मांग की है कि उनके आगे स्लिप रोड बनाने से पहले जगह की पेमाइश की जाए ताकि उनकी पार्किंग वाली जगह पर सड़क न बनाई जाए। जिसके चलते एसडीएम डेराबस्सी के आदेशों पर कानूनगो कुलदीप सिंह, पटवारी सुखदेव सिंह, एक दुकानदार और एनएचआईए के कर्मचारियों की मौजूदगी में सड़क की पेमाइस की गई। लेकिन धुंध के कारण विजीबिल्टी कम होने के कारण काम पूरा नही हो सका और पेमाइश कुछ दिन के लिए टाल दिया गया है।

बलटाना लाइट प्वाइंट के नजदीक ओवर पास के निर्माण को लेकर स्लिप रोड बनाई जानी है। जिसको लेकर एनएचआईए द्वारा पेमाइश की जा रही थी, लेकिन दुकानदारों ने इसके विरोध एसडीएम साहिब को मांग पत्र देकर पैमाइश की मांग की थी। हमे एसडीएम डेरा बस्सी के आदेश थे, जिस के चलते हम पेमाइश कर रहे थे। विजीबिल्टी कम होने के कारण पेमाइश को कुछ दिन के लिए टाल दिया है। जीपीआरएस मशीन के जरिए पेमाइस करने के लिए मशीन की मांग की गई है। जैसे ही मशीन आती है पेमाइश दुबारा कर दी जाएगी।
— कुलदीप सिंह, कानूनगो जीरकपुर