Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
हरियाणा Trending

हिंदी भाषा खेल किट संदर्शिका डिजिटल ई-बुक’ से बच्चों का होगा न्यायसंगत समावेशन और समग्र विकास: शिक्षा मंत्री

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग जिला कैथल में कार्यरत हिंदी प्राध्यापक डॉ.विजय कुमार चावला द्वारा ‘बालवाटिका‘ पहली तथा दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को खेल-खेल में भाषा सीखने-सिखाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ‘हिंदी भाषा खेल किट संदर्शिका डिजिटल ई-बुक’ तैयार की गई है। जिससे पंचकोशीय ज्ञान का प्रयोग करते हुए खेल-खेल में बच्चों का न्यायसंगत समावेशन और समग्र विकास होगा।
उन्होंने बताया कि इस डिजिटल ई-बुक में लैंग्वेज बोर्ड गेम्स (लूड़ो का खेल, पासे का खेल, साँप सीढ़ी का खेल तथा शब्द पहिए का खेल) कार्ड पिटारा, वर्ण/अक्षर व चित्रों वाले पासे खेल पिटारा के साथ-साथ पठन कार्ड का खेल, स्टोरी कार्ड्स खेल शामिल है।