Saturday, 18 April 2026
Breaking News
हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल
हिमाचल Trending

हिमाचल एनवायरो क्विज़ अन्तर विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हेतु 5951 टीमों का पंजीकरण

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि राज्य स्तरीय हिमाचल एनवायरो क्विज़-2022 अन्तर विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गहरी रूचि दिखाते हुए 3023 राजकीय और निजी उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की 5951 टीमों के अन्तर्गत आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
उन्होंने बताया कि 20 मई, 2022 को जिला स्तरीय चरण/राउंड का आयोजन वेबसाइट bit.ly/himachalenviroquiz2022 के माध्यम से किया जाएगा तथा पंजीकृत विद्यालयों के साथ 19 मई, 2022 को एक ऑनलाइन लिंक साझा कर प्रवेश पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 20 मई को जिला स्तरीय राउंड प्रातः 9 से दोपहर बाद 2 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें प्रत्येक टीम को 15 मिनट में 30 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इसका परिणाम 21 मई को घोषित किया जाएगा। प्रथम 36 विजेता टीमों को सेमी फाइनल राउंड में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून, 2022 को होने वाली राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में व्यक्तिगत राउंड के लिए चयनित किया जाएगा। इनमें से फाइनल राउंड के लिए चुनी जाने वाली प्रथम छः टीमों को प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी, आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे जबकि सेमी फाइनल तक पहुंची टीमों को भी पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण-पत्र पंजीकृत ऑनलाइन एकाउंट के माध्यम से दिए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं आईटीसी निमायले ईको फ्रैंडली इण्डिया मिशन के सहयोग से आयोजित की जा रही इस राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के व्यक्तिगत राउंड को नैक्सस कन्सल्टिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं क्विज़ मास्टर श्रीनिवासन संचालित करेंगे।