Read in:Hindi
शिमला, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि विधायकों एवं उनके परिजनों को हिमाचल भवन/सदन और राज्य अतिथि गृहों में आम जनता के समान कमरों के किराए की अदायगी करनी होगी।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार जन शिकायतों के निवारण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करेगी।