Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य
हिमाचल Trending

हिमाचल में आयोजित की जाएगी लोहे की कड़ाही प्रतियोगिता

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
महिला एवं बाल विकास विभाग निदेशालय द्वारा पोषण माह के उपलक्ष्य पर 21 सितंबर से 5 अक्तूबर तक प्रदेश भर में लोहे की कड़ाही में खाना बनाने की प्रतियोगिता एवं विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लोगों को लोहे के बर्तनों में खाना बनाने के लाभ और इसकी पौष्टिकता तथा अनीमिया के प्रति जागरुक करना है।
प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में अनीमिया पूरे विश्व की समस्या बन गया है। पारंपरिक लोहे के बर्तनों में खाना बनाने से खून की कमी यानि अनीमिया को दूर किया जा सकता है।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश को अनीमिया मुक्त बनाने की मुहिम में यह कदम कारगर साबित होगा। हिमाचल प्रदेश में पहले से ही पारंपरिक तरीकों से खाना बनाने के लिए लोहे के बर्तनों का उपयोग किया जाता रहा है परंतु आधुनिक दौर में इसका उपयोग कम होता जा रहा है, जबकि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। अनीमिया की अधिकता को देखते हुए लोहे की कड़ाही में खाना बनाने की प्रतियोगिता का उद्देश्य पारंपरिक तरीकों से लोहे के बर्तनों में खाना पकाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में लोगों में जागरुकता पैदा करना है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों और महिला एवं बाल विकास निदेशालय के फेसबुक पेज (http://www.facebook.com/WCDHimachalPradesh) पर प्रतिभागियों द्वारा लोहे की कड़ाही में खाना पकाने तथा इसके स्वास्थ्य लाभ के संबंध में एक मिनट का वीडियो साझा किया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी व्यक्ति इस अभियान में भाग लेने के पात्र हैं। निदेशालय महिला एवं बाल विकास एवं विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी इस अभियान में वीडियो साझा कर इस अभियान को सफल बनाएंगे। सर्वश्रेष्ठ 20 वीडियो को निदेशालय महिला एवं बाल विकास द्वारा नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस विषय में जिला कार्यक्रम अधिकारियों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिये गए हैं।