Read in:Hindi
शिमला, फेस2न्यूज:
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज बताया कि विधानसभा चुनाव-2022 के परिणामों के दृष्टिगत 8 दिसम्बर, 2022 को रिज स्थित राज्य पुस्तकालय एवं सूचना केंद्र में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा मीडिया केंद्र स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह केंद्र विधानसभा चुनाव की गणना के विभिन्न चरणों की तत्काल जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है।