Tuesday, 18 August 2026
Breaking News
स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और प्रतिभाओं का सम्मान बना आकर्षण का केंद्र
हरियाणा

हिसार शहर के बीचो बीच बनने वाले एलिवेटेड रोड पर रोक लगाकर बस स्टैंड के अतिरिक्त 2 अन्य बस स्टैंड बनवाने की घोषणा की मांग

Read in:Hindi

हिसार, फेस2न्यूज:
हरियाणा के बजट में हिसार को मिली एलिवेटिड रोड बनवाने के लिए 723 करोड़ से हिसार शहर के बीचो बीच बनने वाले एलिवेटेड रोड बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस पर विचार विमर्श करके रोक लगाकर हिसार की जनता के लिए भविष्य के 50/ 100 सालों के लिए जाम की समस्या हल करने के लिए हिसार बस स्टैंड के अन्दर से पिछली तरफ बाई पास तक व बालसमंद रोड साउथ बायपास सेक्टर 15, सेक्टर 16-17, सेक्टर 9-11 नहर के दोनों तरफ सातरोड रेलवे लाइन क्रॉसिंग तक एलिवेटेड रोड व बने हुए हिसार बस स्टैंड के अतिरिक्त लघु सचिवालय के नजदीक चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की जमीन पर हिसार का दूसरा बड़ा अंतर्राजीय बस स्टैंड बनवाने के लिए जिस पर सभी रुटों के लिए आने जाने की बसों की व्यवस्था हो। सातरोड़ फाटक के पास या हिसार कैंट एरिया में तीसरा बस स्टैंड बनवाने सभी हिसार वासियों के लिए सुविधा जनक व हिसार में जाम से निजात दिलाने की समस्या के समाधान के प्रयास हेतु मुख्यमंत्री घोषणा करवाएं।
यह जानकारी हॉकी खेल व खिलाडियो की खेल सुविधायाओ के लिए प्रयासरत समाजसेवी योगराज शर्मा ने जारी प्रेस रिलीज मे दी। समाजसेवी शर्मा ने कहा कि हिसार की जनता को सुविधाजनक व हिसार की जनता की जरुरत मास्टर प्लान 2041 मे भी इस पर कार्य करवाने से हिसार बस स्टेंड के आने जाने वालों को 3 से 5/7 किलोमीटर दूरी कम तय करनी पड़ेगी। हिसार बस स्टेंड पर आने जाने वालो को हिसार शहर के बीचों बीच नहीं आना जाना पड़ेगा जिससे हिसार शहर के बीचों बीच जाम से निजात मिलेगी। हिसार बस स्टैंड के लिए चारों तरफ से आने वाले वाहनों का बंटवारा करने के लिए बने हुए हिसार बस स्टैंड के अतिरिक्त लघु सचिवालय के नजदीक चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की जमीन पर हिसार का दूसरा बड़ा बस स्टैंड बनवाया जाये जिस पर सभी रुटों के लिए आने जाने की बसों की व्यवस्था हो। सातरोड़ फाटक के पास या हिसार कैंट एरिया में तीसरा बस स्टैंड बनवाए जाने की माग् उठी रही है, जिस पर सभी रुटों के लिए आने-जाने की बसों की व्यवस्था हो ताकि हिसार बस स्टैंड आने-जाने वाली जनता को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।