जीरकपुर, कृतिका:
नगर काऊंसिल में हॉउस कि मीटिंग रखी गई जिसमें शहर की बेहतरी के लिए अहम मुद्दों पर सभी पार्टियों के पार्षद और विधायक कुलजीत रंधावा ने अपनी सहमति जताते हुए कहा कि पार्टीबाजी को छोड़ विकास कार्यो को पहल देंगे। यह मीटिंग काऊंसिल प्रधान उदयवीर ढिल्लों कि अगवाई में की गई जिसमें नव नियुक्त कार्यकारी अधिकारी रवनीत सिंह ने सारे मते पढ़कर सुनाए और अहम मता को पास किया गया।
क्या क्या प्रस्ताव हुए पास:
सबसे पहले मते में नगर काऊंसिल के खिलाफ चल रहे कोर्ट केसों के लिए वकील रखने का मता पास किया गया। इसके इलावा अपाहिज क्लर्क, सफाई कर्मचारियों, क्लर्क की बदली को अप्रूवल दी गई। इसके इलावा नगर काऊंसिल के लिए 5 ड्राइवरों का कॉन्ट्रेक्ट रिन्यु करने, पानी व सीवरेज के एडवांस बिलों की फंड वापसी, काऊंसिल को 5 स्टार रेटिंग देने सबंधी, शहर में फॉगिंग करवाने के लिए 4 ई रिक्शा, स्वछ भारत मिशन के लिए 2 ई रिक्शा, शहर में निकलने वाले प्लास्टिक वेस्ट को कंपनी के साथ एग्रीमेंट करने, काऊंसिल के अधीन काम करने वाले सफाई व सीवरमेनों का कंट्रेक्ट बढ़ाने, 13 ड्राइवर व 7 हैल्पर रखने सबंधी, लोहगढ़ क्षेत्र में लगे ट्यूबवेल को ओवरतेक करने सबंधी, शहर में जर्जर हालत हुईं पानी कि टंकियों को तोड़ने, बरसाती पानी कि निकासी के लिए ड्रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने सबंधी आदि मते डिसकस कर पास किए गए।
पार्षदों ने कई मतों का किया विरोध, और दिए सुझाव:
वार्ड नंबर 5 से आम आदमी पार्टी की पार्षद नेहा शर्मा ने आरोप लगाए कि काऊंसिल प्रधान उनके साथ पक्षपात कर रहे हैं। उन्होने कहा कि मैंने मानसून आने से पहले ही सीवरेज व मेनहोल कि सफाई करने के लिए बोल दिया गया था लेकिन आज तक सफाई नहीं की और शहर में इस समय हालात बद से बदतर हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वार्ड के लिए पास हुए फंड किसी दूसरे वार्ड में लगाने के आरोप लगाए। इसके अलावा शहर में साफ सफाई न होने और काऊंसिल कर्मचारियों व अधिकारियों पर काम न करने के आरोप लगाए।
नगर काऊंसिल में मेरी पहली मीटिंग थी, जिस दौरान मैंने सभी पार्टियों के पार्षदों को मिलकर शहर की बेहतरी के लिए काम करने के लिए बोला है। काऊंसिल में स्टॉफ की कमी को पूरा करने के लिए सरकार से बात की जाएगी।
—कुलजीत रंधावा, हल्का विधायक डेरा बस्सी
हॉउस मीटिंग में विधायक ने राजनीति छोड़, विकास के लिए साथ देने की बात की
Read in:Hindi