Tuesday, 16 June 2026
Breaking News
विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
हरियाणा Trending

“मौत“ के चंगुल में फंसा कबूतर, बचाने को बुला ली “क्रेन”

Read in:Hindi

फतेहाबाद, फेस2न्यूज:
जाको राखे साईंया, मार सके न कोई। यह कहावत शहर फतेहाबाद में उस समय चरितार्थ हुई जब बिजली की हाई वाॅल्टेज तारों में फंसे कबूतर को बचाने के लिए प्रमुख समाजसेवी संस्था जिन्दगी पदाधिकारियों ने बिजली निगम की क्रेन बुला ली। बिजली निगम के कर्मियों ने भी दरियादिली दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर तारों में फंसे कबूतर की जान बचाई।
जानकारी अनुसार जिन्दगी संस्था पदाधिकारी विकास गावड़ी, सहयोगी एडवोकेट प्रशांत शर्मा, हरदीप सिंह, अनिल कंबोज व अन्य पदाधिकारियों के साथ अपने हुडा सैक्टर स्थित प्रतिष्ठान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान उनकी नजर प्रतिष्ठान के सामने बिजली के खंबे पर पड़ी। उन्होंने देखा हाई वाॅल्टेज तारों के बीच में एक कबूतर लटका हुआ है और जान बचाने के लिए छटपटा रहा है। कबूतर को मौत के चंगुल के बचाने की मंशा से एडवोकेट प्रशांत शर्मा ने तुरंत बिजली बोर्ड के शिकायत नंबर पर फोन करके क्रेन सहित कर्मचारी भेजने की गुजारिश की। इसके कुछ देर बाद ही बिजली निगम के कर्मचारी क्रेन लेकर हुडा सेक्टर पहुंच गए। यहां क्रेन की सहायता से बिजली की तारों में फंसे कबूतर को निकाल कर उसे पुनः उड़ने के लिए आजाद कर दिया गया। एडवोकेट प्रशांत शर्मा ने बताया कि कबूतर के पंजे किसी गेंहू के गट्टों के धागे में उलझ गए थे। जिसके चलते वह बिजली की तारों के बीच लटक गया। यदि लटके हुए वह नीचे की तार को छू जाता तो करंट से मर सकता था, लेकिन उनका प्रयास रंग लाया और बिजली निगम के कर्मियों ने समय रहते लाइन कट करके कबूतर को बचा लिया। वहीं मौके पर पहुंचे बिजली निगम कर्मी ने बताया कि अपनी ड्यूटी के साथ-साथ उनका प्रयास रहता है कि बिजली की तारों में किसी पक्षी या जीव के फंसने पर उसे बचाने में भी तत्पर रहें।