Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित
हिमाचल Trending

सरकार की नाक के नीचे लूट घसूट का धंधा, निष्पक्ष जांच की मांग

Read in:Hindi

(MOREPIC1) शिमला, (विजयेन्दर शर्मा)

प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान IGMC में अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों के साथ सेवा के नाम पर गोरख धंधा चल रहा है। जिसका सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। मरीजों और तीमारदारों के साथ हो रहे इस गोरख धंधे में वे लोग संलिप्त हैं जो सेवा का ढोंग रच रहे हैं।

सेवा के नाम पर प्रशासन के नाक तले हो रही लूट घसूट को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार पर हमला बोला है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने आईजीएमसी में सेवा के नाम पर हो रही लूट पर सवालिया प्रशन खड़े किए हैं।

(SUBHEAD)(MOREPIC2) उन्होंने कहा कि पहले सरकार एक व्यक्ति विशेष को वहां से निकलती है उसके बाद बिजली, पानी के कनेक्शन को कटवाती है। जो सही मायने में सेवा कर रहा था और दूसरी ओर एक व्यक्ति विशेष भाजपा से संबंध रखने वाले को वह जगह निशुल्क देती है जो सेवा के नाम पर सरेआम लूट मचा रहा है। लेकिन मंत्री और आईजीएमसी प्रशासन ने जगह देते वक्त जनता को कहा कि गरीब लोगों को जो इलाज के लिए पूरे प्रदेश से यहां आते हैं रहने और खाने को मुफ्त दिया जाएगा। लेकिन सचाई ये है कि सराय में रहने के नाम पर प्रति व्यक्ति 200 शुल्क लिया जा रहा है जिससे गरीब और पीड़ित लोगों को आर्थिक बोझ के तले दबा रहा है।

सेवा के नाम पर चल रहे इस लूट घसूट के पीछे मिलीभगत प्रशासन की है। जो सीधे उस व्यक्ति को फायदा पहुंचा रही है।

उन्होंने इस मामले पर सीधे सरकार को घेरते हुए कहा कि ये गोरख धंधा सरकार की मिली भुगत के बिना नहीं हो सकता। सरकार स्पष्ट करे क्यों ऐसे लुटेरों को संरक्षण दिया जा रहा है और ये पैसा किस किस में बंट रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ आईजीएमसी की हालत बेहद खराब है जहां आए दिनों न तो टेस्ट हों रहे न मरीजों को दवाईयां मिलती हैं। सिटी स्कैन आए दिनों खराब रहती है और मरीज को रिपन अस्पताल और निजी लैब में भेजा जा रहा है जहां तीन गुणा दाम वसूले जा रहे हैं। ये सब सरकार के नाक तले हो रहा है लेकिन सरकार और मंत्री मूक दर्शक बने हुए हैं।