Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम
हरियाणा Trending

19 फरवरी को राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर होगा ‘मंथन’: कुलभूषण शर्मा

Read in:Hindi

देश-प्रदेश के शिक्षाविद्व और सरकारी अधिकारी करेंगे नीति पर मंथन

(MOREPIC1)  आर के शर्मा /चंडीगढ़ 

राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के स्तर को ज्यादा बेहत्तर और प्रभावी किस तरह से किया जा सकता है, इस विषय पर 19 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा नीति पर मंथन किया जाएगा। जिसका आयोजन निसा (नेशनल इंडीपेंडेंट स्कूल एलाइंस) द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए निसा के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन पंचकूला सेक्टर-05 स्थित इंद्रधनुष ऑडोटोरियम में किया जा रहा है।

जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर पाल उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह और निदेशक सेकेंडरी डॉ. अंशज सिंह भी मौजूद रहेंगे।

कुलभूषण शर्मा ने बताया कि मंथन कार्यक्रम में देश और विदेश के शिक्षाविद्व मौजूद होंगे। जिसमें प्रमुख तौर पर एनसीआरटी के निदेशक प्रो. दिनेश सकलानी, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के प्रो. गीता गांधी किगडन, फाउंडर प्रेसीडेंट सेंट्रल फॉर सिविल सोसाइटी पार्थ शाह, देवी संस्था की संस्थापक सुनीता गांधी, इग्नू के प्रो. अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा पदमश्री भरत भूषण त्यागी, अर्जुना आवार्डी और बिलियर्ड के चैंपियन गीत सेठी, फिक्की के सदस्य मनित जैन, समेत देश और प्रदेश के शिक्षाविद्व भाग लेंगे। इस दौरान निसा नेट आेलंपियाड राष्ट्रीय के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था को ज्यादा बेहतर करने के लिए शिक्षाविद्व गहन मंथन करके अपने-अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। शर्मा का कहना है कि निसा का लक्ष्य है कि प्रदेश और देश की शिक्षा व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाना और राष्ट्रीय शिक्षा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उंचे मुकाम पर पहुंचाना है।

0 Comments