Thursday, 23 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
पंजाब Trending

हथियारों सहित गिरफ्तार किए गैंगस्टर गिरोह के 10 साथी

Read in:Hindi

बरनाला, अखिलेश बंसल:
पुलिस के सीआईए स्टाफ ने दो गाड़ियों में सवार ऐसे 10 युवकों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है जो गैंगस्टर कुलदीप सिंह कुलबीर सिंह नरुआना, अजीज खान और मनप्रीत सिंह मन्ना गैंग से जुड़े हैं। बरनाला पुलिस ने काबू किए युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह खुलासा जिला पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मलिक आईपीएस ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर किया है।
एसएसपी मलिक ने बताया कि यह गिरोह बरनाला और आसपास कहीं बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था और नाजायज हथियार लेकर घूमते रहते थे। यह गिरोह दो स्कार्पियो गाड़ियों पीबी 08 ईएक्स 3907 और पीबी 03 एएन 9106 में सवार होकर लुधियाना से बरनाला की ओर आ रहे थे, जिसकी गुप्त सूचना पुलिस के सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को मिली। गुप्तचर ने यह भी बताया कि गिरोह के पास नाजायज हथियार भी हैं। सीआईए स्टाफ ने मुश्तैदी से बरनाला-मानसा मुख्य मार्ग के पास नाकाबंदी कर सामने से आ रही दोनों स्कार्पियो को रोक पहले तलाशी ली, वहां रखे हथियारों में 12 बोर की 22 कारतूसों समेत 6 बंदूकें, 32 बोर के 9 कारतूस समेत 2 पिस्तौल, 32 बोर के 4 कारतूस समेत 1 रिवाल्वर बरामद किए, जिसके तुरंत बाद गाड़ियों में सवार 10 युवकों को हिरासत में ले लिया गया। एसएसपी मलिक ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान सतनाम सिंह, सुखचैन सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरदास सिंह, सिमरजीत सिंह, निरवैर सिंह, सुखचैन सिंह, अर्शदीप सिंह, शमशेर सिंह और करणवीर सिंह के नाम से हुई है। जिनके खिलाफ बरनाला पुलिस ने 399, 402, 188 आईपीसी 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जैसे ही गिरफ्तार युवकों को लाया गया, उनके बारे में जानकारी देते एसएसपी मलिक ने बताया कि काबू आए युवकों की पहचान सतनाम सिंह, सुखचैन सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरदास सिंह, सिमरजीत सिंह, निरवैर सिंह, सुखचैन सिंह, अर्शदीप सिंह, शमशेर सिंह और करणवीर सिंह के नाम से हुई है। दौरान-ए-तफ्तीश पता लगा है कि गिरफ्त में आया (1) सतनाम सिंह उर्फ खान पुत्र गुरमुख सिंह निवासी फतेहगढ़ नेवाद नवां पिंड, जिला बठिंडा है, जिसके खिलाफ तलवंडी साबो में 2 और सदर मानसा व पीएस थर्मल में 1-1 मुकदमे दर्ज हैं। (2) सिमरजीत सिंह उर्फ सिमरू पुत्र कशमीर सिंह निवासी बीड़ बहमन, जिला बठिंडा है। जिसके खिलाफ पीएस थर्मल में विभिन्न धाराओं के तहत एक मुकदमा दर्ज है। (3) सुखचैन सिंह उर्फ सोनू, पुत्र प्रीतम सिंह निवासी बीड़ बहमन, जिला बठिंडा है। जिसके खिलाफ जिला बठिंडा के ही विभिन्न थानों में कुल पांच मुकद्दमें दर्ज हैं। (4) अर्शदीप सिंह उर्फ गब्बरू पुत्र तरसेम सिंह निवासी बहमन दीवाना, जिला बठिंडा है। जिसके खिलाफ जिला गंगानगर के पदमपुर मंडी में संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। (5) सुखविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी शेखपुरा, जिला बठिंडा है। जिसके खिलाफ पीएस थर्मल बठिंडा में विभिन्न धाराओं के तहत एक मुकदमा दर्ज है। (6) करणवीर सिंह पुत्र होती राम निवासी तियोणा, जिला बठिंडा है। जिसके खिलाफ तलवंडी साबो में कुल दो मुकदमे दर्ज हैं। (7) निरवैर सिंह उर्फ सोनी पुत्र सुखदेव सिंह निवासी शेखपुरा, जिला बठिंडा है। (8) शमशेर सिंह पुत्र बिक्कर सिंह निवासी दुल्लेवाल, जिला बठिंडा है। (9) गुरदास सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी बीड़ बहमन जिला बठिंडा है। (10) सुखचैन सिंह पुत्र अमरजीत सिंह भी निवासी बीड़ बहमन जिला बठिंडा है।
ऐसे जुड़े बताए गैंगस्टरों से संबंध:
एसएसपी मलिक ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह भी पता लगा है कि गिरफ्तार सभी युवक, गैंगस्टर कुलवीर नरुआना और अजीज खान से संबंध रखते हैं। पहले गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना नवासी तलवंडा साबो भी इन्ही का साथी था, काबू में सतनाम सिंह और मनप्रीत मन्ना इकट्ठे केसवाल हैं। बाद में मनप्रीत मन्ना ने कुलबीर नरुआने का कत्ल कर दिया था और उन्होंने अपने अलग अलग दो गुट बना लिए थे।

गैंगस्टरों पर भारी रहा महाशिवरात्रि का दिनः
महाशिवरात्रि का दिन गैंगस्टरों पर भारी रहा है। एक तरफ पंजाब प्रदेश के रूपनगर जिला की पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के एक साथी को 9 पिस्तौल तथा जिंदा 20 कारतूस समेत काबू किया है, वहीं जिला बरनाला की पुलिस के सीआईए स्टाफ ने तीन गैंगस्टरों के 10 साथियों को हथियारों समेत काबू किया है।