Sunday, 11 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

10 लाख रुपए रिश्वत मांगने वाला ए.एस.आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान सी. आई. ए. समाना, पटियाला में तैनात ए. एस. आई. रघुवीर सिंह को रिश्वत के तौर पर 6 लाख रुपए लेने और 4 लाख रुपए अतिरिक्त की मांगने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।
जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि शैंपी सिंह पुत्र परमजीत सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई आनलाइन शिकायत की जांच के उपरांत उक्त पुलिस मुलाज़ीम को गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त ए. एस. आई. सबंधित थाने में उसके खि़लाफ़ दर्ज किये एक मुकदमे की जांच में शामिल होने के बदले 10 लाख रुपए की माँग कर रहा है। उसने आगे दोष लगाया कि उक्त ए. एस. आई 27- 04- 2023 को पहले ही रिश्वत के तौर पर 6 लाख रुपए ले चुका है और बाकी 4 लाख रुपए की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो यूनिट पटियाला ने शिकायत की पड़ताल करके पुलिस मुलाज़ीम को 6 लाख रुपए की रिश्वत लेने और शिकायतकर्ता से बाकी रकम की माँग करने के मामले में दोषी पाये जाने के उपरांत उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है। मुलजिम ए. एस. आई. को गिरफ़्तार कर लिया गया है और उसे कल माननीय अदालत में पेश किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

0 Comments