Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

10,000 रुपए की रिश्वत के आरोप में सरपंच के विरुद्ध मामला दर्ज

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान पुलिस कर्मचारियों के नाम पर रिश्वत लेने के दोष अधीन सरपंच हरजीत सिंह गुल्लू, गाँव मट्टरां, एस.ए.एस. नगर के विरुद्ध रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सरपंच के विरुद्ध थाना डेराबस्सी के गाँव बरौली की निवासी सरबजीत कौर द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत पर कार्यवाही करते हुए यह मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल और इस सम्बन्धी पेश किए गए सबूतों की जांच के दौरान पता लगा कि उक्त सरपंच ने शिकायतकर्ता से एस.ए.एस. नगर के सोहाना पुलिस थाने में पड़ताल के अधीन एक शिकायत के मामले में इन्साफ दिलाने के लिए एक पुलिस कर्मचारी को 10,000 रुपए रिश्वत के रूप में देने हेतु लिए हैं।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि पड़ताल के दौरान दोष सही पाए गए और उक्त सरपंच के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7-ए के अधीन एफ.आई.आर नं. 23 तारीख़ 09-11-2022 को विजीलैंस ब्यूरो उडन दस्ता-1 पुलिस थाना, एस.ए.एस. नगर में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की अगली जांच जारी थी।