Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

10,000 रुपए की रिश्वत लेता रजिस्ट्री क्लर्क रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत आज जि़ला संगरूर की तहसील दिड़बा में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क जसपाल सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि रजिस्ट्री क्लर्क जसपाल सिंह को सुखदेव सिंह निवासी गाँव सूलर, जि़ला संगरूर की शिकायत पर काबू किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया है कि मुलजिम उससे ज़मीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए 10,000 रुपए की माँग कर रहा था। उसकी सूचना की पड़ताल करने के उपरांत पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाकर कथित दोषी क्लर्क को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।