Saturday, 25 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब Trending

10,000 रुपए रिश्वत लेता राजस्व पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, मामला दर्ज

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य में भ्रष्टाचार पर नकेल डालने के मकसद से पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गुरूवार को होशियारपुर ज़िले के दसूहा में तैनात राजस्व पटवारी लखबीर सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया। इस मामले में गिरदावार तेजिन्दर सिंह गोलडी को भी नामज़द किया गया है और जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।
जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को जुगराज सिंह निवासी गाँव उस्मान शहीद, तहसील दसूहा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके आरोप लगाया कि उक्त पटवारी और गिरदावार उसकी पैतृक कृषि योग्य ज़मीन की तक्सीम और निशानदेही करने के लिए 10,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहे हैं।
उसकी शिकायत की पड़ताल करने के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने दोषी पटवारी को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया और दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में उससे रिश्वत की राशि को बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि दोनों दोषियों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज करके आगे कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।