Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

10,000 रुपए रिश्वत लेते पुलिस मुलाज़िम और एक निजी व्यक्ति गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने एक सीनियर पुलिस कांस्टेबल और एक व्यक्ति को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम सिपाही गुरदीप सिंह (नंबर 1665/अमृतसर), जोकि ए. सी. पी. पूर्वी अमृतसर के दफ़्तर में नायब रीडर के तौर पर तैनात है और प्राईवेट व्यक्ति मयूर, निवासी करीमपुरा, अमृतसर को सुच्चा सिंह निवासी प्रताप नगर, अमृतसर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँचकर आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस ने उसके लड़के के खि़लाफ़ मामला दर्ज किया हुआ है और उक्त पुलिस कर्मचारी और प्राईवेट व्यक्ति इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता के साथ पुलिस केस में समझौता करवाने के बदले 15,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहे हैं, परन्तु सौदा 10,000 रुपए में हुआ है।
प्राप्त शिकायत के तथ्यों और सबूतों की जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उक्त पुलिस मुलाज़िम और प्राईवेट व्यक्ति को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन रंगे हाथों काबू किया है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में दोनों दोषियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है।