Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

10,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में पंजाब होम गार्ड जवान काबू

Read in:Hindi

लुधियाना, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पुलिस चौकी गाँव ललतों कलाँ, जि़ला लुधियाना में तैनात पंजाब होम गार्ड (पी.एच.जी.) के वॉलंटियर हरजिन्दर सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम के विरुद्ध यह केस भाई बाला कॉलोनी, पक्खोवाल रोड, लुधियाना की रहने वाली मनदीप कौर द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के उपरांत दर्ज किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया कि पुलिस चौकी ललतों कलाँ, लुधियाना में तैनात पी.एच.जी. वॉलंटियर हरजिन्दर सिंह और ए.एस.आई. रविन्द्र कुमार उसके भाईयों के विरुद्ध दर्ज पुलिस केस में उसकी मदद करने के बदले उससे 30,000 रुपए रिश्वत की माँग रहे हैं। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उक्त ए.एस.आई. द्वारा मुलजिम पी.एच.जी. वॉलंटियर हरजिन्दर सिंह उससे पहले ही 10,000 रुपए रिश्वत ले चुका है और अब बाकी रहते 20,000 रुपए माँग रहा है। शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर उक्त पी.एच.जी. वॉलंटियर द्वारा की गई माँग की रिकॉर्डिंग भी विजीलैंस को सौंप दी।
शिकायत मिलने के उपरांत विजीलैंस रेंज लुधियाना ने शिकायत की पड़ताल की और शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए दोषों को सही पाया। इस रिपोर्ट के आधार पर मुलजिम पी.एच.जी. वॉलंटियर हरजिन्दर सिंह के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम कानून की धारा 7 के अधीन एफ.आई.आर नंबर 05 तारीख़ 31.01.2024 के अंतर्गत केस दर्ज करके उसको गिरफ़्तार कर लिया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे की जांच के दौरान उपरोक्त ए.एस.आई रविन्द्र कुमार और अन्य पुलिस कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

0 Comments