Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब

108 एंबुलेंस चलाने वाली कंपनी को सेवाओं को स्मार्ट बनाने के आदेश

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पंजाब में 108 एम्बुलेंस सर्विस प्रदान करने वाले कंपनी जिकितजा हेल्थ केयर लिमिटेड और आल एक्सेस फॉर आल संस्था द्वारा एक प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिस में 108 पर काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा दी गई बढ़िया सुविधाओं, उनकी अच्छी कारगुजारी और एम्बुलेंस की बढ़िया संभाल रखने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया और मदद के रूप में उनके बच्चों को सकॉलरशिप दी गई।
इस कार्यक्रम के साथ, जिकित्जा हेल्थकेयर ने वर्ष 2021-22 में 108 एम्बुलेंस पर काम करने वाले स्टाफ के बच्चों को उनकी उच्च शिक्षा और खेलों अच्छा प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
इस सकॉलरशिप कार्यक्रम में 13 विद्यार्थियों को शिक्षा एवं खेलकूद में बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। दोनों श्रेणियों के प्रथम विजेताओं में से प्रत्येक को 50000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। दूसरे स्थान के प्रत्येक विजेताओं को 25000 रुपये का चेक दिया गया। तीसरे स्थान के प्रत्येक विजेता को 10000 का चेक देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही पंजाब के सभी क्लस्टर्स व क्रू स्टाफ को भी सम्मानित किया। इसके मौके 13 पायलटों और 13 ईएमटी को प्रमाण पत्र व ट्राफी और नकद वाउचर देकर सम्मानित किया गया।
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि कोविड और अन्य कठिनाइयों के बावजूद छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि वे सामूहिक रूप से किसी भी चुनौती का सामना कर सकते है। ऐसे पुरस्कार उन्हें अकादमिक रूप से बेहतर प्रदर्शन करने और केंद्रित रहने के लिए प्रेरित करते हैं। हम चाहते हैं कि उनकी बेहतरी के लिए इस तरह के वार्षिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखे जाएं। हमारी दृष्टि छात्रों को न केवल उत्कृष्ट पेशेवर बल्कि अच्छे नागरिक भी बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने जिकित्जा हेल्थकेयर लिमिटेड को सख्त हिदायत दी कि ये 108 एंबुलेंस प्रदेश की लाइफ लाइन की तरह हैं इसलिए इन एंबुलेंस को सही स्थिति में रखा जाए। इन एंबुलेंसों द्वारा मरीज तक पहुंचने में लगने वाले समय को और भी कम किया जाना चाहिए क्योंकि मरीज की जान बचाने के लिए समय ही जीवन है। उन्होंने कहा कि 108 एंबुलेंस के संबंध में किसी भी तरह की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का समर्थन किया और कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं और जिकित्जा हेल्थकेयर लिमिटेड को भी इस सेवा क्षेत्र में लड़कियों को मौका देना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों के साहस और भावना की सराहना की, उनकी निस्वार्थ और प्रतिबद्ध सेवा के लिए जो वे आपातकालीन स्थितियों में प्रदान करते हैं, वह हर कोई नही कर सकता।