Wednesday, 14 October 2026
Breaking News
जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल
खेल Trending

10वीं राष्ट्रीय गतका महिला चैंपियनशिप 20 जनवरी से तलवंडी साबो में

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  चंडीगढ़:  देश की सबसे पुरानी पंजीकृत गतका खेल संस्था, नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनजीएआई) की और से 20 जनवरी से 21 जनवरी तक माता साहिब कौर गर्ल्स कॉलेज तलवंडी साबो, जिला बठिंडा में 10वीं महिला गतका चैंपियनशिप का आयोजन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से किया जा रहा है।

नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि गतका एसोसिएशन पंजाब एंव ज़िला गतका एसोसिएशन बठिंडा के सहयोग से ये गतका प्रतियोगिताएं में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु समूहों में दर्जन भर से अधिक राज्य की टीमों प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी। लेंगे। आयु 14 से कम, 18 से कम, 22 से कम और 25 से कम आयु वर्ग में हो रही यह प्रतियोगिता विश्व गतका फेडरेशन और एनजीएआई के गतका नियमानुसार संचालित की जाएगी।

इस बीच, एन.जी.ए.आई. के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर सिमरनजीत सिंह ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिये लंगर और आवास की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने आगे कहा कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रत्येक टीम को अपनी गतका किट लानी होगी।भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

0 Comments