Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

11 फरवरी को राज्य के लोगों को समर्पित होगा गुरू अमरदास थर्मल प्लांट

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
जारी प्रेस बयान में बिजली मंत्री ने कहा कि पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने 12 जनवरी, 2024 को जीएटीपीएल को शामिल किया था, और 07 फरवरी, 2024 को अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने से जी.वी.के पावर (गोइन्दवाल साहिब) लिमिटेड जी.ए.टी.पी.एल की पूरी मल्कीयत वाली सहायक कंपनी बन गई है। उन्होंने कहा कि अब जी.वी.के पावर (गोइन्दवाल साहिब) लिमिटेड का यह ताप बिजली घर पूरी तरह से पंजाब सरकार की सम्पत्ति है। उन्होंने कहा कि तीसरे गुरू श्री गुरु अमरदास जी के चरण स्पर्श प्राप्त पवित्र नगरी गोइन्दवाल साहिब में स्थापित इस थर्मल प्लांट का नाम भी श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट रखा गया है।
पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 11 फरवरी, 2024 को गुरू अमरदास थर्मल पावर लिमिटेड (जी.ए.टी.पी.एल), गोइन्दवाल राज्य के लोगों को समर्पित करेंगे।
बिजली मंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि के साथ जी.वी.के पावर (गोइन्दवाल साहिब) लिमिटेड द्वारा किए गए 3000 करोड़ रुपए की देनदारी वाले केस ख़त्म हो जाएंगे, इस तरह राज्य के लोगों को किसी भी तरह के बिजली दरों के अचानक वृद्धि वाले झटकों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे जहाँ राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मुहैया करने में मदद मिलेगी, वहीं बिजली की उपलब्धता में भी सुधार होगा।
ई.टी.ओ ने कहा कि इस प्लांट को किफ़ायती ढंग से चलाने के लिए पछवाड़ा खदान से कोयला मुहैया करवाने के लिए केंद्रीय बिजली मंत्रालय के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य को लगभग 300 करोड़ रुपए की सालाना बचत होगी। उन्होंने बताया कि ताप बिजली घर के पास करीब 1100 एकड़ ज़मीन है, जिसमें से 700 एकड़ ज़मीन प्रोजैक्ट के निर्माण के लिए इस्तेमाल की जा चुकी है, और 400 एकड़ के करीब अभी भी अप्रयुक्त पड़ी है।

0 Comments