Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
हरियाणा Trending

सी-विजिल ऐप पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की मिली 12011 शिकायतें, जिनमें से 11122 सही: पंकज अग्रवाल

Read in:Hindi

सी-विजिल पर आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना से संबंधित फोटो, ऑडियो और वीडियो को किया जा सकता है अपलोड. आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना से संबंधित शिकायत का 100 मिनट के अंदर होगा निपटान, किसी भी समय दर्ज करवाई जा सकती है चुनाव से संबंधित शिकायत

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर सी-विजिल ऐप पर आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना से संबंधित शिकायत का 100 मिनट के अंदर निपटान किया जा रहा है। इस ऐप पर ऑडियो, वीडियो के साथ-साथ फोटो को भी अपलोड करने की सुविधा है।

उन्होंने बताया कि नागरिकों की सजगता का ही परिणाम है कि हरियाणा में 16 अगस्त से 22 सितम्बर, 2024 तक 12011 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं, जिनमें से 11122 सही मिली हैं। उन्होंने जिलावार विवरण देते हुए बताया कि जिला अंबाला से 856, भिवानी से 75, फरीदाबाद से 2873, फतेहाबाद से 64, गुड़गांव से 1585, हिसार से 220, झज्जर से 953, जींद से 76, कैथल से 194, करनाल से 48, कुरुक्षेत्र से 289, महेंद्रगढ़ से 24, मेवात से 13, पलवल से 206, पंचकूला से 326, पानीपत से 21, रेवाड़ी से 186, रोहतक से 1015, सिरसा से 2093, सोनीपत से 247 तथा यमुनानगर से 647 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। कुल शिकायतों में से 11122 शिकायतों को रिटर्निंग अधिकारियों व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा सही पाया गया और इन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस ऐप पर कोई भी व्यक्ति, राजनैतिक दल आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना से संबंधित शिकायत दे सकता है। ऐप पर चुनाव के दौरान किसी भी समय शिकायत दर्ज की जा सकती है। चुनाव में सभी अधिकारी इस सी-विजिल से जुडक़र चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखें हुए है और कहीं पर भी आदर्श आचार संहिता की उल्लघंना होने पर निवारक कार्यवाही की जा रही है।