Sunday, 11 October 2026
Breaking News
समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन
पंजाब Trending

13 पिस्तौलों सहित एक व्यक्ति काबू

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हथियारों के अंतरराज्यीय तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए इस तस्करी गिरोह के एक प्रमुख मैंबर को अमृतसर के गाँव भैणी के क्षेत्र से गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी आज सीपी अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने दी।
गिरफ़्तार किए गए व्यक्ति की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ कालू (28) निवासी गाँव भुल्लर जि़ला तरनतारन के तौर पर हुई है। गिरफ़्तार मुलजिम अलग-अलग जिलों में एनडीपीएस एक्ट और मार-पीट से सम्बन्धित कम से कम आठ आपराधिक मामलों में शामिल था। पुलिस टीम द्वारा उसके पास से .32 बोर के 13 पिस्तौलें और 26 मैगज़ीनों समेत दो जिंदा कारतूस बरामद करने के अलावा उसकी हुंडयी आई-20 कार भी ज़ब्त की गई है।
सीपी भुल्लर ने बताया कि पंजाब में आपराधिक तत्वों को सप्लाई करने के लिए मध्य प्रदेश से ग़ैर- कानूनी हथियारों की तस्करी किए जाने सम्बन्धी मिली गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर और एडीसीपी सिटी-2 प्रभजोत सिंह विर्क, एसीपी वैस्ट कमलजीत सिंह औलख के नेतृत्व में सीआईए-2 की पुलिस टीम ने विशेष मुहिम चलाकर गाँव भैणी, थाना छेहरटा, अमृतसर से उक्त मुलजिम को काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ़्तार किए गए मुलजिम ने खुलासा किया कि वह मध्य प्रदेश से 35,000 रुपए में एक पिस्तौल खरीद कर पंजाब में 50,000 रुपए में बेचता था। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमों द्वारा इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने, हथियारों की खरीद और सप्लाई की श्रृंखला को तोडऩे के लिए जांच जारी है।
इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 273 तारीख़ 10-12-2023 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25/54/59 के अंतर्गत थाना छेहरटा, अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

0 Comments