Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा Trending

13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभर में 13 से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत हरियाणा में हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा।
मुख्य सचिव ने कहा कि हरियाणा सरकार इस अभियान को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। सभी नागरिक सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने घर पर तिरंगा फहराने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। तिरंगा हर भारतीय का गर्व है, इसी जज्बे के साथ देश के सम्मान में हरियाणावासी 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा फहराकर हरियाणा को देश में नंबर वन बनाएंगे।
श्री कौशल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जिले में तिरंगे की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, जिन सरकारी भवनों पर तिरंगा नहीं फहराया जा रहा, वहां भी फहराया जाए। उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान के दौरान सभी का यह परम कर्तव्य है कि तिरंगे का सम्मान करें।
मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्र प्रेम व राष्ट्र अभिमान की भावना का अनुभव करें। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को अगर सभी अपने-अपने घर लाएंगे तो राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक बनेगा।