Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

13 किलो हेरोइन मामला: नशा तस्करों के दो और साथी गिरफ़्तार; फिऱोज़पुर से 10 एके-47 राईफलें, 10 पिस्तौल बरामद

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान 13 किलो हेरोइन बरामद करने के बाद, पंजाब पुलिस ने पिछले तीन दिनों में काबू किये नशा तस्करों के खुलासे पर प्रभावशाली बरामदगी करते हुये 10 ए. के. -47 असाल्ट राईफलें और दस .30 बोर के विदेशी पिस्तौल बरामद किये हैं। यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने शनिवार को दी।
जि़क्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस की काउन्टर इंटेलिजेंस अमृतसर ने 21 नवंबर को अमृतसर के वेरका बाइपास के नज़दीक राजस्थान के दो नशा तस्कर सुखवीर सिंह और बिन्दु सिंह को 13 किलो हेरोइन बरामद करके गिरफ़्तार किया था। इसके बाद इनके दो अन्य साथियों, जिनकी पहचान मनप्रीत सिंह और बलकार सिंह उर्फ लवप्रीत सिंह, दोनों निवासी फिऱोज़पुर, गुरूहरसहाए, के तौर पर हुई है, को राजस्थान के हनुमानगढ़, जहाँ वे किराये के मकान में रह रहे थे, से गिरफ़्तार है।
डीजीपी यादव ने बताया कि गिरफ़्तार किये गए नशा तस्करों के खुलासों पर सी. आई. अमृतसर पुलिस की टीमों ने बुधवार को सीमा सुरक्षा बल ( बी. एस. एफ.) के साथ सांझे आपरेशन के दौरान 5 ए. के. – 47 राईफलों और .30 बोर की 5 विदेशी पिस्तौलों समेत 9 मैगज़ीनें बरामद की हैं, जो फिऱोज़पुर में फारवर्ड पोस्ट तीर्थ के क्षेत्र में पिल्लर के नज़दीक छिपायी हुयी थी।
सी. आई. अमृतसर से मिले ख़ास सुरागों पर तेज़ी से कार्यवाही करते हुए, बीएसएफ ने शुक्रवार देर शाम फिऱोज़पुर के बार्डर चौकी जगदीश के क्षेत्र में छिपायी 19 मैगज़ीनों के साथ पाँच एके- 47 राईफलों और पाँच विदेशी .30 बोर की पिस्तौलों का एक और जख़़ीरा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि हथियार एक्ट की धारा 25 और विदेशी एक्ट की धारा 14 एफ के अंतर्गत थाना एस. एस. ओ. सी अमृतसर में इस सम्बन्धी एक अलग केस एफआईआर नंबर 35 के अधीन दर्ज किया गया है।
एआईजी अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि पकड़े गए व्यक्ति अपने पाकिस्तानी साथियों से नशीले पदार्थों और हथियारों की खेप देश के अलग-अलग राज्यों में पहुँचाने के लिए तस्करी करते थे। इस सम्बन्ध में आगे जांच जारी है।