Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा 
पंजाब Trending

130 ग्राम हैरोइन सहित एक काबू, दूसरा फरार

Read in:Hindi

अबोहर, दलीप:
जिला फाजिल्का के एसएसपी के नेतृत्व में डीएसपी कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई बलकरण सिंह व अन्य पुलिस पार्टी को खास मुखबिर ने सूचना दी कि निर्भय सिंह पुत्र तसविंद्र सिंह व जगदीश कुमार उर्फ जग्गू पुत्र दलजीत सिंह वासी रूकनपुरा खुईखेड़ा जो नशा बेचने का काम करते हैं। छापा मारा जाये तो भारी मात्रा में नशा बरामद हो सकता है। पुलिस ने छापा मारकर निर्भय सिंह पुत्र तसविंद्र सिंह को काबू उससे 130 ग्राम हैरोइन बरामद हुई जबकि जगदीश कुमार उर्फ जग्गू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 124, 22.10.2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी शर्मा ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहरी पूछताछ की जायेगी। नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। फरार हुए आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है।