Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

1.5 किलो आईईडी-आर. डी. एक्स., दो पिस्तौलें समेत हरियाणा में आई. ई. डी. प्लांट करने वाले मुख्य दोषी सहित 3 व्यक्ति गिरफ्तार

Read in:Hindi

तरन तारन, फेस2न्यूज:
कैनेडा स्थित गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा और पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर हरविन्दर सिंह रिन्दा की तरफ से सांझे तौर पर चलाए जा रहे आईएसआई की हिमायत प्राप्त आतंकवादी माड्यूल को बड़ा झटका दिया है। पंजाब पुलिस के डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने उनके तीन नज़दीकी साथियों को गिरफ्तार किया है। इसके इलावा कम से कम 25 और साथियों की पहचान की गई है, जो पंजाब और इसके नज़दीकी राज्यों में ग़ैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उनकी मदद कर रहे थे।
डी. जी. पी. ने बताया कि गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों में हाल ही में हरियाणा के कुरूक्षेत्र के शाहबाद क्षेत्र में इम्परूवाईज़ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आई. ई. डी.) प्लांट करने वाला मुख्य दोषी भी शामिल है, जिसकी पहचान तरन तारन के गाँव भट्ठल सहजा सिंह निवासी नछत्तर सिंह उर्फ मोती के तौर पर हुई है। इस आतंकवादी माड्यूल का हरियाणा पुलिस ने पर्दाफाश किया था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गए दो और मुलजिमों की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ शेरा निवासी गाँव गंडीविंड और हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी उर्फ बिल्ला निवासी गाँव नौशहरा पन्नूआ ज़िला तरन तारन के तौर पर हुई है।
पुलिस ने इनके पास से 1.5 किलो वज़न वाले आर. डी. एक्स के साथ लैस एक आईईडी समेत डैटोनेटर, .30 बोर और .315 बोर समेत दो पिस्तौलें समेत 8 जिंदा कारतूस और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाला एक सपलैंडर मोटरसाईकल बरामद किया है।
प्राथमिक जांच अनुसार, डीजीपी ने कहा कि यह सामने आया है कि तीनों ही मुलजिम लखबीर लंडा के सीधे संपर्क में थे और फिरौती, बड़े स्तर पर सरहद पार से हथियारों, विस्फोटकों और नशों की तस्करी करने के मामले में शामिल थे।
इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये एस. एस. पी तरन तारन रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना सरहाली की पुलिस टीम ने नाका लगाकर तीन मुलजिमों को काबू करके उनके कब्ज़े में से दो पिस्तौल बरामद किये हैं। उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद नछत्तर सिंह की तरफ से किये खुलासों के आधार पर पुलिस टीमों ने तरन तारन के गाँव रत्तोके बाहरवार छुपाया एक आई. ई. डी. वी बरामद किया है।
एसएसपी ने बताया कि लंडा- रिन्दा गिरोह का 40-50 के करीब व्यक्तियों का नैटवर्क है, जिनमें से पुलिस पहले ही इस गिरोह के 25 गुर्गों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है और अन्य हथियारों और विस्फोटकों की बरामदगी होने की संभावना है।
बताने योग्य है कि इस सम्बन्धी तरन तारन के थाना सरहाली में आइपीसी की धारा 389, विस्फोटक एक्ट की धारा 25(6), 26(7) (1), 4 और 5 और एनडीपीऐस एक्ट की धारा 21, 31-59-85 के अंतर्गत एफआईआर नं. 142 दर्ज है।
लंडा कौन है?
तरन तारन का निवासी लंडा (33), जोकि साल 2017 में कैनेडा भाग गया था, ने मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हैडक्वाटर पर रॉकेट प्रोपेलड ग्रेनेड (आरपीजी) आतंकवादी हमले की साजिश रची थी और अमृतसर में सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की कार के नीचे एक आईईडी भी लगाया था। उसे पाकिस्तान आधारित वांछित और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ हाथ मिलाने वाले गैंगस्टर हरविन्दर सिंह उर्फ रिन्दा का करीबी माना जाता है।