Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा Trending

15 सालों से फरार चल रहा मोस्ट वांटेड व इनामी अपराधी केरल से गिरफतार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने केरल राज्य से एक मोस्ट वांटेड अपराधी और भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है। पिछले करीब 15 साल से फरार चल रहे इस अपराधी की गिरफतारी पर 25,000 रुपये का इनाम था।
हरियाणा पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला यमुनानगर निवासी मो. अहसान के रूप में हुई है जो फिलहाल गिरफ्तारी से बचने के लिए केरल के कोझीकोड जिले में छिपा था। मोस्ट वांटेड की गिरफ्तारी एसटीएफ अंबाला की टीम द्वारा की गई है।
पकड़ा गया बदमाश 2005 में थाना सिटी जगाधरी में दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित था। उक्त मामले में वह 2 अगस्त, 2007 को जिला जेल अंबाला से पैरोल पर आया और फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए झारखंड, पश्चिम बंगाल और केरल में अपने ठिकाने बदलता रहा।
आरोपी को कोयकुलर जिला कोझीकोड, केरल से गिरफतार करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए यमुनानगर कोर्ट में पेश किया जाएगा।