Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

15 फीट के रास्ते को 60 फीट दिखा सोसाइटी करवाई पास, शिकायत के बाद अधिकारियों ने मांगी ईओ से रिपोर्ट

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
गाजीपुर क्षेत्र में रहती समाज सेविका व एडवोकेट दलजीत कौर ने पूर्व विधायक एन के शर्मा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सावित्री ग्रीन 2 के नजदीक स्थित उनकी जमीन पर कब्ज़ा करने की कोशिश की है। जिसकी शिकायत पुलिस को कर दी गई है। जानकारी देते हुए दलजीत कौर बताया कि पूर्व विधायक एनके शर्मा ने उनकी जमीन के नजदीक सावित्री ग्रीन 2 नामक सोसाइटी बनाई है। जिसका नक्शा पास करवाने के समय पूर्व विधायक एनके शर्मा ने काऊंसिल अधिकारियों से मिलीभगत कर 15 फीट की सड़क को कागजों में 60 फुट दिखा कर पास करवा लिया था। जबकि असल में यह सड़क 3 गठ्ठे यानी करीब 15 फुट है। जिसकी शिकायत उन्होंने निकाय विभाग को दी थी जिसके बाद डायरेक्टर निकाय विभाग ने नगर काऊंसिल के मौजूदा कार्यकारी अधिकारी से दो महीने पहले रिपोर्ट तलब की थी, जो अब तक नही भेजी गई है और सिकंजा कसता देख विधायक व उसके साथी कलोनाइजर 15 फीट की सड़क को 60 फीट चौड़ा करने के लिए उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।  (SUBHEAD)

इसके साथ ही सावित्री ग्रीन 2 की सेटबैक दीवार तोड़कर 60 फीट रास्ता पूरा करने की कोशिश की जा रही है। जो फिर भी उनसे पूरा नही हो रहा है। इसके लिए उन्होंने बीते दो दिन पहले रातो रात मेरी जमीन पर लगी तारें, पीलर, सारे पेड़ भी काट दिए और केवल एक पेड़ बचा है उसे भी पूरी तरह नंगा कर दिया है ताकि वह आपने आप सुख जाए। वही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस काम में काऊंसिल के अधिकारी भी एनके शर्मा का साथ दें रहे हैं। दलजीत कौर ने बताया कि शर्मा द्वारा सवित्री ग्रीन सोसाइटी के पीछे प्रभात एनकलेव भी यही रास्ता दिखाकर पास करवा लिया है जिसमें उनके साथ ओर भी कलोनाइजर है, लेकिन यह सब कुछ शर्मा के इशारों पर हो रहा है। इसके इलावा सरकारी रास्ते पर पार्किंग बना डाली है और बेसमेंट का रास्ता भी यही से बना दिया है। सवित्री ग्रीन 2 के पीछे एन अनथोराइजड पालिसी के तहत ग्रीन एस्टेट, प्रभात एस्टेट व उसके साथ ही प्रभात एनकलेव भी बना दी है। प्रभात एनकलेव सोसाइटी में तो सामलात, झगड़े वाली जमीन ओर बिना मालिकाना जमीन शामिल है। हाईकोर्ट चंडीगढ़ द्वारा प्रभात एनकलेव पर अप्रैल महीने में किसी भी तरह की डिवेलपमेंट और निर्माण पर स्टे लगाया दी थी। दलजीत कौर ने बताया कि 15 फीट के रास्ते को 60 फीट दिखाकर सोसाइटी पास करवाने के सबंध में उन्होंने डायरेक्टर निकाय विभाग को लिखित शिकायत की थी, जिसमें डायरेक्टर निकाय विभाग ने ईओ जीरकपुर से रिपोर्ट मांगी है। जिसे छुपाने के लिए उनके द्वारा यह सब कुछ किया जा रहा है।

उसके पास कोई कागज नही है, टोटल जमीन मेरे पास है और सबकी पेमेंट की हुई है। यह सरकारी रास्ता है, दोनों तरफ मेरी जमीन है इसका कोई लेना देना नही है इसमें। जो इस से जमीन ली थी उसकी पेमेंट गई है और रजिस्ट्री भी हो रखी है। कुछ जमीन की रजिस्ट्री बाकी है उसका अदालत में केस चल रहा है। मेरी लेबर को धमका कर आई है उसकी शिकायत मैंने थाना जीरकपुर को कर दी है, यदि पुलिस कार्रवाई नही करेगी तो हम कोर्ट में जाएंगे। सरकारी रास्ते जितने भी है 2003 में हमने रेज्यूलेशन डाला था कि हरेक बंदा 20 फीट जगह छोड़कर अपना निर्माण कर सकता है। जबकि बाद में उनको मास्टर प्लान के अंतर्गत डाल दिया था। दोनों तरफ मेरी जमीन है और मैं अपनी जमीन में काम कर रहा हूं, यदि उसके पास कोई कागज है तो वह दिखाए।
– एनके शर्मा, पूर्व विधायक