Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
पंजाब Trending

15,000 रुपए रिश्वत लेता बी. डी. पी. ओ. रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में से भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए शुरु की मुहिम के अंतर्गत
ज़िला गुरदासपुर के बटाला में तैनात ब्लॉक विकास एवं पंचायत अफ़सर (बी. डी. पी. ओ.) विपन कुमार शर्मा को आज 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त बी. डी. पी. ओ. की गिरफ़्तारी गुरदासपुर जिले के गाँव सेखवां के निवासी हैपी गिल की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के उपरांत की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के साथ संपर्क करके आरोप लगाया कि उसकी पत्नी गाँव सेखवां की सरपंच है और मुलजिम बी. डी. पी. ओ. ने गाँव के विकास कामों में इस्तेमाल किये गए सीमेंट की ख़रीद के 133,000 रुपए के बिल कलियर करने के एवज में 40,000 रुपए रिश्वत की माँग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि सौदा 30,000 रुपए में तय हुआ और बीडीपीओ ने 20 नवंबर को 15,000 रुपए ले लिए और बकाया रकम की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि यह शिकायत मिलने पर विजीलैंस ब्यूरो रेंज अमृतसर ने प्राथमिक जांच करने के उपरांत जाल बिछाया और बीडीपीओ विपन कुमार शर्मा को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 के अधीन तारीख़ 22 नवंबर, 2023 को एफ. आई. आर. 38 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि मुलजिमों को कल माननीय अदालत में पेश किया जायेगा और मामले की आगे जांच जारी है।

0 Comments