Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब

151 किलो हेरोइन और 11 क्विंटल पोस्त किए नष्ट

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने बीते दिन अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में 800 करोड़ रुपए से अधिक कीमत वाली 151 किलोग्राम हेरोइन और 11 क्विंटल पोस्त को अमृतसर में भट्टी में जलाकर नष्ट कर दिया है।
आईजीपी काउन्टर इंटेलिजेंस राकेश अग्रवाल की अध्यक्षता अधीन नशीले पदार्थों सम्बन्धी हाई लेवल ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी द्वारा इन नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। इस मौके पर हाई लेवल ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी के मैंबर एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिन्दर सिंह मान, एआईजी एसएसओसी फाजिल्का लखबीर सिंह, एआईजी सीआई अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा और डीएसपी एसएसओसी हरविन्दरपाल सिंह मौजूद थे।
पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि एस.एस.ओ.सी., अमृतसर और फाजिल्का में नार्कोटिक ड्रग्ज़ एंड साईकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के अंतर्गत दर्ज किए मामलों सम्बन्धी नशीले पदार्थों को बीते दिन खन्ना पेपर मिल अमृतसर में नष्ट कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि रेंज लेवल ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी द्वारा 40.5 किलोग्राम अफ़ीम सम्बन्धी डिस्पोज़ल सर्टिफिकेट गवर्नमैंट ओपियम एंड अल्कालॉयड वर्कस, नीमच (एम.पी.) में जमा करवाने के लिए जारी किया गया।