Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब

1520 नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

Read in:Hindi

लालड़ू, कृत्रिका:
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालड़ू पुलिस ने 11520 नशीली गोलियों (लोमोटिल) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान नरिंदरपाल निवासी गांव बुरमाजरा, मोरिंडा के तौर पर बताई है। जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसपी डेराबस्सी डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने बताया कि उपनिरीक्षक राजिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने लालड़ू खेल स्टेडियम के पास सर्विस रोड पर खड़े एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली, तो उस के बैग में से 11520 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आज कोर्ट में पेश किया, जो दो दिन के पुलिस रिमांड पर है और आगे की पूछताछ की जा रही हैं।