Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब

16 किलो चूरा पोस्त सहित अबोहर निवासी दो युवकों को काबू

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी इंद्रजीत कौर एडीशनल एसएचओ बलजीत सिंह, कल्लरखेड़ा के प्रभारी दविंद्र सिंह ने गांव कल्लरखेड़ा के निकट नाकाबंदी कर रखी थी कि सामने से दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। शक के आधार पर उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनसे 16 किलो पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान राकेश कुमार पुत्र मानक चंद, काला सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी गली नं. 3 ईदगाह बस्ती अबोहर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों पर खुईयांसरवर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया।