Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
पंजाब Trending

180 विद्यार्थियों को ग्रीष्मावकाश मेंं भेंट की गई पुस्तकें

Read in:Hindi

अबोहर, फेस2न्यूज ब्यूरो:
गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे १८० जरूरतमंद विद्यार्थियों को लगभग दो लाख रूपये मूल्य की पुस्तकें व अन्य पाठय सामग्री अरोडवंश धर्मशाला में आयोजित समारोह में भेंट की गई। किसी विद्यार्थी के साथ आयोजकों ने फोटो नहीं खिचवाये। आमंत्रित विद्यार्थियों के लिये भोजन की व्यवस्था अतिथियों के साथ ही की गई। आल इंडिया अरोडा खत्री पंजाबी कम्यूनिटी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल हांडा, उपाध्यक्ष साहिब दयाल वधवा व महासचिव ज्योति कमल हांडा विशेष रूप से इस कार्यक्रम में भाग लेने आये। शिक्षादान- महादान प्रकल्प के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रधान नरेश खुराना व मुख्य सलाहकार भीष्म ठक्कर के नेतृत्व में आयोजित समारोह में मंचासीन अतिथियों का परिचय कुलभूषण हितैषी ने दिया। मंच संचालन प्रवीण चावला ने किया। स्वागत करने वालों में कमल किशोर खुराना, आसीम छाबडा, भगवंत भठेजा, मुनीश भठेजा व संस्था के सलाहकार राजीव खन्ना शामिल थे। संस्था द्वारा शाम लाल अरोडा के नेतृत्व में जरूरतमंद विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग देने का कार्यक्रम भी शुरू किया गया है।
कार्यक्रम में गौशाला के प्रधान फकीर चंद गोयल, नीमा के पूर्व प्रदेश प्रधान डा. सुभाष नागपाल, पार्षद मंगत राम बठला, मेहर चंद तनेजा, पुनीत अरोडा सोनू, अक्स के प्रेस सचिव राघव नागपाल व प्रवीण परूथी रूबी आदि शामिल थे।
ममता जसूजा को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की साध्वियों वात्सल्य भारती व बागीशा भारती की उपस्थिति में महिला विंग की प्रधान व अतिन्द्रपाल सिंह तिन्ना को युवा विंग के प्रधान के रूप में कार्यभार सांैपा गया। विशिष्ट तिथियों में नगर निगम के मेयर विमल ठठई, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष अनिल नागपाल व लेखक परिषद के प्रधान राज सदोष ने कहा कि ग्रीष्मावकाश में आठवीं से बारहवीं तक विद्यार्थियों को पाठय सामग्री उपलब्ध करवाकर संस्था ने ऐतिहासिक कदम उठाया है।