Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
पंजाब Trending

ड्रोन के द्वारा फेंका 2 किलो आईस ड्रग, एक चीनी पिस्तौल बरामद, एक काबू

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  अमृतसर, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की गई जंग के दौरान सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के नैटवर्क को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने 2 किलो आईस ड्रग (मेथामफेटामाईन) बरामद करने के उपरांत मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार करके पाकिस्तान आधारित समग्गलरों द्वारा सरहद पार से चलाए जा रहे नशा और हथियारों की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए समग्लर की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ सिमर मान निवासी गाँव गग्गड़माल अमृतसर के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने आईस ड्रग की खेप को ज़ब्त करने के अलावा उसके कब्ज़े से एक अति-आधुनिक .30 बोर का चीनी पिस्तौल और पाँच जिंदा कारतूस भी बराामद किए हैं।
डीजीपी यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ़्तार मुलजिम पाकिस्तान आधारित तस्कर पठान और आमेर के सीधे संपर्क में था, जो उसे ड्रोन के द्वारा सरहद पार से आईस ड्रग्ज़ और हथियार सप्लाई कर रहे थे।  गिरफ़्तार किये गए मुलजिम राज्यभर में आईस ड्रग्ज़ की सप्लाई करते थे, जबकि उसके पिछले और अगले संबंधों के बारे में जानकारी पता लगाने के लिए जांच जारी है।

हुए पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने राज्य में पाक- आधारित समग्लरों द्वारा भारी मात्रा में आईस ड्रग और हथियारों की खेप लाने की कोशिश संबंधी भरोसेयोग्य सूचनाओं के आधार पर कार्यवाही करते हुए डीसीपी हरप्रीत मंडेर, एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा और एसीपी वैस्ट कमलजीत औलख की निगरानी अधीन सी.आई.ए. स्टाफ-1 से पुलिस टीमों ने छेहरटा क्षेत्र में व्यापक ऑपरेशन किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने मुलजिम सिमर मान को उस समय काबू कर लिया, जब वह इस खेप की डिलीवरी करने के लिए किसी व्यक्ति का इन्तज़ार कर रहा था।
सी.पी. भुल्लर ने बताया कि ड्रग सप्लायरों, डीलरों और उनके खरीददारों के पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए अगली जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किये गए मुलजिमों द्वारा अब तक प्राप्त किये गए नशीले पदार्थों की कुल मात्रा का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
इस सम्बन्धी केस एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21 और 22 और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत अमृतसर कमिश्नरेट के थाना छेहरटा में एफ.आई.आर. नं. 2 तारीख़ 3.1.2024 को दर्ज किया गया है। जि़क्रयोग्य है कि हेरोइन की व्यापारिक मात्रा 250 ग्राम है, जब कि आईस ड्रग की व्यापारिक मात्रा 50 ग्राम है।

0 Comments