Tuesday, 18 August 2026
Breaking News
“विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई
हरियाणा Trending

2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गेल कंपनी का सुपरवाइजर नरेंद्र रंगे हाथों गिरफ्तार

Read in:Hindi

गुरुग्राम, फेस2न्यूज:
भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम टीम द्वारा गेल कंपनी के सुपरवाइजर नरेंद्र को 200000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकडऩे के लिए योजना बनाई और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडऩे में सफलता हासिल की। आरोपी सुपरवाइजर नरेंद्र ने भूमि के जिस हिस्से से गैस पाइपलाइन पहले से ही गुजर रही थी वहां से बिजली की लाइन बिछाने की एवज में शिकायतकर्ता से 500000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी जिसमें से 200000 रुपये की राशि लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह पूरी कार्रवाई पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।