Friday, 28 August 2026
Breaking News
विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये
पंजाब

20 ग्राम हेरोइन सहित दो गिरफ्तार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
पुलिस ने कॉलेज रोड पर गुप्त सूचना के आधार से दो व्यक्तियों के पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चंडीगढ़ के धनास निवासी आकाश चौधरी (25) पुत्र कुलदीप सिंह और रोहित कुमार (22) पुत्र सुरेश लाल के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी पैदल कॉलेज रोड पर जा रहे थे। पुलिस टीम ने रोककर तलाशी ली तो दोनों के पास से 10-10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपी कोरोना काल से इस धंधे में शामिल थे और नशा बेच रहे थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।