Monday, 02 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
पंजाब Trending

20 हज़ार रुपए रिश्वत लेता सहायक बैंक मैनेजर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़/रूपनगर, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने जशनदीप सिंह, सहायक मैनेजर (फील्ड अफ़सर) स्टेट बैंक आफ इंडिया, नूरपुरबेदी, ज़िला रूपनगर को 20 हज़ार रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को नन्द लाल निवासी गाँव बुंगड़ी, तहसील नूरपुरबेदी की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके बताया कि जशनदीप सिंह उसकी तरफ से चुकाये जा चुके लोन का एतराज़हीनता सर्टिफिकेट जारी करने के बदले 40,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा है।
इस सम्बन्धी अन्य विवरण सांझा करते हुये प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने एस. बी. आई., नूरपुरबेदी से कर्ज़ लिया था परन्तु समय पर उसकी अदायगी नहीं कर सका, जिस पर एस. बी. आई. नूरपुरबेदी ने उसके खि़लाफ़ श्री आनंदपुर साहिब की अदालत में केस दायर किया। लोक अदालत ने शिकायतकर्ता को 7 लाख रुपए जमा करवाने का आदेश दिया, जोकि उसकी तरफ से उक्त बैंक में जमा करवा दिए गए। बाद में इस कर्ज़े सम्बन्धी एन. ओ. सी. लेने के लिए उक्त आरोपी सहायक मैनेजर ने उससे 50,000 रुपए रिश्वत की माँग की। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया कि सौदा 40 हज़ार रुपए में तय हुआ है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने मुलजिम जशनदीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में रिश्वत की आधी रकम 20,000 रुपए लेते हुये काबू कर लिया। इस सम्बन्धी थाना विजीलैंस रेंज लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे जांच जारी है।

0 Comments