Monday, 29 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
हरियाणा Trending

22 जून को होगी मतगणना

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा की 18 नगरपरिषद व 28 नगरपालिका में अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए हुआ चुनाव शांतिपूर्ण रहा। रात 8 बजे तक 70.4 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं का वोट ईवीएम में बंद हो गया है। अब 22 जून को मतगणना होगी। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने मतदान में लगे सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को सफल मतदान करवाने के लिए बधाई दी है।
धनपत सिंह ने बताया कि 18 नगरपरिषद और 28 नगरपालिका में कुल 18 लाख 39 हजार 455 मतदाता हैं। रात 8 बजे तक इनमें से 12 लाख 95 हजार 508 मतदाताओं ने मतदान किया, जो कुल मतदान का 70.4 प्रतिशत है। कुछ मतदान केंद्रों पर रात में भी मतदाता वोट देने के लिए कतार में थे।
उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण रहा, कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कुछ जगहों पर ईवीएम में खराबी आई थी लेकिन उसे तत्काल दूर करके दूसरी मशीन से मतदान शुरू करवाया गया। जहां-जहां मतदान खत्म हो गया है, वहां-वहां पोलिंग स्टॉफ ने ईवीएम को जमा करवा दिया है। ईवीएम को स्ट्रॉगरूम में रखा जाएगा। 22 जून को मतगणना का कार्य शुरू होगा। मतदान में लगे पोलिंग एजेंट, पुलिस कर्मचारी व अन्य कर्मचारियों ने अपने कार्य को बखूबी निभाया।
जिले वार ये रही स्थिति:
जिला- मतदान प्रतिशत
अंबाला– 68.6 प्रतिशत
भिवानी– 63.6 प्रतिशत
चरखीदादरी– 68.2 प्रतिशत
फतेहाबाद– 77.4 प्रतिशत
गुरुग्राम– 79.3 प्रतिशत
हिसार– 75.7 प्रतिशत
झज्जर– 61.7 प्रतिशत
जींद– 70.2 प्रतिशत
कैथल– 73.5 प्रतिशत
करनाल– 72.6 प्रतिशत
कुरुक्षेत्र– 71.5 प्रतिशत
महेंद्रगढ़– 75.5 प्रतिशत
मेवात– 75.6 प्रतिशत
पलवल– 65.9 प्रतिशत
पंचकूला– 68.2 प्रतिशत
पानीपत– 69.3 प्रतिशत
रेवाड़ी– 84.6 प्रतिशत
रोहतक– 77.5 प्रतिशत
सिरसा– 74.3 प्रतिशत
सोनीपत– 65.6 प्रतिशत
यमुनानगर– 78.2 प्रतिशत