Saturday, 25 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब

2400 नशीली गोलियों सहित एक काबू

Read in:Hindi

लालड़ू, कृत्रिका:
अंबाला—चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित गांव घोलू माजरा के निकट लैहली पुलिस ने गश्त दौरान वाहनों की चेकिंग करते समय एक व्यक्ति को 2400 नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली दवाओं सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान बिंदरू मूलनिवासी चित्रकूट, यूपी जो अभी डेराबस्सी में रहता है के तौर पर बताई है ।
लैहली चौकी इंचार्ज एसआई रणबीर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पार्टी हाईवे पर गश्त दौरान वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी समय डेराबस्सी की ओर से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 2400 नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली गोलियों के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर काबू कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।