Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

25 फरवरी को गुरुग्राम में होगा मैराथन आयोजन

Read in:Hindi

गुरुग्राम, फेस2न्यूज:
25 फरवरी, 2024 को जिला गुरुग्राम में एक विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। चार भागों में करवाई जाने वाली इस मैराथन रेस में गुरुग्राम और आसपास के इलाकों से 25 हजार से अधिक धावकों के भाग लेने की उम्मीद है।
सुबह 4.30 बजे 42.2 किमी की फुल मैराथन शुरू होगी। इसके बाद 6.30 बजे 21.1 किमी की हाफ मैराथन, 7.30 बजे 10 किमी रेस तथा 8.30 बजे 5 किमी की रन फोर फन आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में कई नामी धावक भाग लेंगे और विजेताओं को 15 लाख से अधिक राशि के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।  (SUBHEAD)
मैराथन से पहले 22, 23 और 24 फरवरी की दोपहर तक लेजर वैली में मैराथन एक्सपो का भी आयोजन होगा, जिसमें पंजीकृत धावकों को किट बांटी जाएंगी। मैराथन-2024 के दौरान मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए रनर्स क्लब, खिलाड़ी, विश्वविद्यालय, स्कूल, कालेजों के विद्यार्थी, बीएसफ, सीआरपीएफ, एनएसजी आदि बलों के जवान, निजी उद्यम क्षेत्र के खिलाड़ी कर्मचारी, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सडक़ सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
मैराथन में हिस्सा लेने के लिए gurugrammarathon.com वेबसाइट पर कोई भी नागरिक अपना निर्धारित शुल्क अदा कर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। कोई संस्था एक ग्रुप के तौर पर पंजीकरण करवाना चाहे तो वह सुविधा भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।